जनसेवक एवं रोजगार सेवक की हुई बैठक

प्रतिनिधि, कुंडहितविकास भवन में पंचायत सचिव, जनसेवक एवं रोजगार सेवक की बैठक बीडीओ अरविंद कुमार ओझा के अध्यक्षता में बुधवार को की गयी. बैठक में बीआरजीएफ योजना 2015-16 के लिये तैयारी पर विचार विमर्श किया गया. इंदिरा-आवास योजना 15-16 की कार्य योजना की तैयारी की गयी. 13वें वित्त आयोग मनरेगा में आधार सीडिंग एवं वित्तीय […]
प्रतिनिधि, कुंडहितविकास भवन में पंचायत सचिव, जनसेवक एवं रोजगार सेवक की बैठक बीडीओ अरविंद कुमार ओझा के अध्यक्षता में बुधवार को की गयी. बैठक में बीआरजीएफ योजना 2015-16 के लिये तैयारी पर विचार विमर्श किया गया. इंदिरा-आवास योजना 15-16 की कार्य योजना की तैयारी की गयी. 13वें वित्त आयोग मनरेगा में आधार सीडिंग एवं वित्तीय प्रगति, बीआरजीएफ 2014-15 का वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन 2013-14 तक के सभी आवासों को 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करना है. 2013-14 तक के सभी योजनाओं को इस माह के अंत तक पूर्ण करना है. मौके पर कनीय अभियंता जनार्दन प्रसाद मंडल, आलोक दास, कुंदन कुमार, कुमार आशिष सहित पंचायत सचिव, जनसेवक एवं रोजगार सेवक मौजूद थे.———————-फोटो: 04 जाम 06 बैठक की समीक्षा करते बीडीओ, 07 उपस्थित रोजगार सेवक, जनवेसक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










