बंगाल चुनाव 2026: काउंटिंग से पहले हटाये गये कालीघाट के ओसी, विवादित WhatsApp स्टेटस ने छीनी कुर्सी

Updated:
विज्ञापन

गौतम दास.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kalighat OC Gautam Das Suspended: कोलकाता के कालीघाट थाना प्रभारी गौतम दास को ‘विवादित’ व्हाट्सऐप स्टेटस के कारण निलंबित कर दिया गया है. टीएमसी ने बंदूक वाली फोटो पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Kalighat OC Gautam Das Suspended: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से ठीक 2 दिन पहले कोलकाता पुलिस के गलियारों में हड़कंप मच गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास वाले इलाके कालीघाट पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी (OC) गौतम दास को उनके एक आपत्तिजनक व्हाट्सऐप स्टेटस के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस कार्रवाई की पुष्टि की. गौतम दास की जगह अब चमेली मुखोपाध्याय को कालीघाट थाने की कमान सौंपी गयी है.

विज्ञापन

क्या था वो स्टेटस जिससे मचा बवाल?

निलंबित अधिकारी गौतम दास ने सोशल मीडिया पर वर्दी में रहते हुए एक आधुनिक हथियार (बंदूक) पकड़े हुए अपनी फोटो साझा की थी. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था- नयी जिम्मेदारी के लिए तैयार. तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जॉयप्रकाश मजूमदार ने इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए इसे बेहद डरावना और कानून की नजर में आपत्तिजनक बताया. मजूमदार का आरोप था कि तस्वीर में अधिकारी किसी पर बंदूक ताने हुए दिख रहे हैं, जो आम जनता के लिए एक सीधा खतरा है.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता पुलिस के DC शांतनु सिन्हा विश्वास के घर ED की दबिश, ‘सोना पप्पू’ से कनेक्शन की जांच

TMC की शिकायत और इलेक्शन कमीशन का हंटर

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग (ECI) में कड़ी शिकायत दर्ज करायी थी. पार्टी की ओर से उठाये गये मुख्य सवाल इस प्रकार हैं.

  1. क्या ड्यूटी पर तैनात कोई पुलिस अधिकारी वर्दी में ऐसी भड़काऊ तस्वीरें पोस्ट कर सकता है? यह केंद्र सरकार और कोलकाता पुलिस के सोशल मीडिया दिशा-निर्देशों का सीधा उल्लंघन है.
  2. शिकायत में पूछा गया कि क्या तस्वीर में दिख रही बंदूक आधिकारिक तौर पर अधिकारी को दी गयी थी और क्या वह इसे चलाने के लिए अधिकृत थे?
  3. टीएमसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और पुलिस आयुक्त अजय नंदा को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kalighat OC Gautam Das Suspended: एक महीने पहले ही संभाली थी कमान

गौतम दास को चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के मतदान से पहले कालीघाट थाने का कार्यवाहक प्रभारी बनाया था. उन्होंने करीब एक महीने पहले ही उत्पल घोष की जगह ली थी. लेकिन मतगणना से महज 48 घंटे पहले उनका यह निलंबन पुलिस महकमे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की आंतरिक जांच कर रही है कि आखिर एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी ने चुनाव जैसे संवेदनशील समय में ऐसा कदम क्यों उठाया.

इसे भी पढ़ें

कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

नंदीग्राम जैसी गलती बर्दाश्त नहीं, ममता और अभिषेक की काउंटिंग एजेंटों को चेतावनी- जब तक सर्टिफिकेट न मिले, सेंटर मत छोड़ना

बंगाल में 5 मई के बाद देख लेंगे… वाली धमकी से सहमे ग्रामीण, फालता में सड़क पर उतरी सैकड़ों महिलाएं

अल्पसंख्यक बेल्ट की वोटिंग में 20 प्रतिशत तक उछाल, ये दीदी की सत्ता की गारंटी है या परिवर्तन का संकेत?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola