पानी कनेक्शन को लेकर शहरवासियों ने की बैठक

जामताड़ा: नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा दिये गये जल कनेक्शन को सुचारु रूप से चलाने एवं शुल्क निर्धारण को लेकर नगर भवन परिसर में एक बैठक आहूत हुई. जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने की. जिसमें कनेक्शन धारकों के साथ जलापूर्ति को सुचारू से चलाने हेतु विचार विमर्श किया गया. सभी धारकों ने एक स्वर […]
जामताड़ा: नगर पंचायत जामताड़ा द्वारा दिये गये जल कनेक्शन को सुचारु रूप से चलाने एवं शुल्क निर्धारण को लेकर नगर भवन परिसर में एक बैठक आहूत हुई. जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने की. जिसमें कनेक्शन धारकों के साथ जलापूर्ति को सुचारू से चलाने हेतु विचार विमर्श किया गया. सभी धारकों ने एक स्वर में कहा कि पूर्व में जल सप्लाई नियमित रूप से नहीं होता था, परंतु अब से नगर पंचायत द्वारा पानी सप्लाई किया जा रहा है.
मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी ने कहा कि वर्तमान में जलापूर्ति नगर पंचायत द्वारा किया जाता है.
ऐसे में जलापूर्ति संचालन में लगे मजदूरों एवं रख रखाव हेतु सामग्री में होने वाली व्यय शुल्क प्राप्त करने का सरकार का निर्देश है. इसी दृष्टिकोण से सभी कनेक्शन धारकों के साथ बैठक रखी गयी है. वहीं कुछ धरकों ने नगर अध्यक्ष एवं कार्यपालक अभियंता को देर से आने पर विरोध जताया. बोला की हम लोगों को समय पर बुला कर खुद पदाधिकारी देर से आते हैं. जो सही नहीं है. मौके पर शहर के लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










