नरभेराम के यश ने सीआइएससीइ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता पदक

Updated at : 14 Sep 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
नरभेराम के यश ने सीआइएससीइ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता पदक

जमशेदपुर. नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के छात्र यश कुमार ने झांसी में आयोजित सीआइएससीइ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के छात्र यश कुमार ने झांसी में आयोजित सीआइएससीइ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया. 12वीं कक्षा के छात्र हर्ष को अंडर-19 आयु वर्ग के 62-66 किलो भार वर्ग में यूपी के खिलाड़ी ने मात दी. पदक हासिल करने के साथ ही यश ने एसजीएफआइ टूर्नामेंट के लिए अपना नाम सुरक्षित खिलाड़ियों के लिस्ट में दर्ज करा लिया है. यश कुमार कोच नीरज कुमार की देखरेख में पिछले दस वर्षों से ट्रेनिंग हासिल कर रहे हैं. गत वर्ष भी उन्होंने सीआइएससीइ नेशनल टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया था. हाल में काठमांडू में संपन्न हुए साउथ एशियन ओपन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक हासिल किया था. स्कूल की प्राचार्या पारोमिता रॉय चौधरी ने यश को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola