जूनियर स्नूकर में यश व बिलियडर्स में अनिश बने चैंपियन

Snooker & billiards : यूनाइटेड क्लब में सोमवार को झारखंड स्टेट जूनियर वर्ग के बिलियडर्स और स्नूकर चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला गया
जमशेदपुर. यूनाइटेड क्लब में सोमवार को झारखंड स्टेट जूनियर वर्ग के बिलियडर्स और स्नूकर चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला गया. स्नूकर के फाइनल में रांची के यश दास ने रांची के ही आर्यन दुबे को हराकर खिताब जीता. जूनियर बिलियडर्स के फाइनल मैच में हजारीगबाग के अनिश राज विजेता और समीर हुैसन उपविजेता रहे. इस प्रतियोगिता में कुल 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. टूर्नामेंट के लीग राउंड के मुकाबले जमशेदपुर के अलावा, रांची व हजारीबाग में खेले गये. फाइनल मैच जमशेदपुर के ऐतिहासिक यूनाइटेड क्लब में हुआ. जूनियर वर्ग के टूर्नामेंट के समापन के बाद अगले दस दिनों तक सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे. सीनियर वर्ग में कुल 75 प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं. सीनियर वर्ग में स्नूकर, बिलियडर्स के अलावा सिक्स रेड के भी मुकाबले होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




