पूर्वी सिंहभूम जिले के वुशु खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

WUSHU: रांची स्थित खेल गांव में झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से खेलो झारखंड राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
जमशेदपुर. रांची स्थित खेल गांव में झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से खेलो झारखंड राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक अपने नाम किये. जिले की ओर से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में दिव्या सोय (गोल्ड), पूर्णिमा मुर्मू (रजत), रुबान महतो (रजत), प्राची महतो (कांस्य), महिमा हेंब्रम (कांस्य), सुमित्रा हेंब्रम (कांस्य), (सूरज सोरेन (कांस्य) का नाम शामिल है. टीम के कोच गोकुलानंद मिश्रा, सहायक कोच विजय सोय, व मैनेजर विवेकानंद प्रमाणिक थे. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पूर्वी सिंहभूम वूशु एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




