Jamshedpur News : शहर में आज से बिहाइंड द टीचर्स डेस्क की होगी शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : शहर में आज से बिहाइंड द टीचर्स डेस्क की होगी शुरुआत

मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित छात्र सम्मेलनों में से एक बिहाइंड द टीचर्स डेस्क का आगाज आज यानी 17 जून से होने जा रहा है.

विज्ञापन

देशभर के 200 युवा वैज्ञानिक तय करेंगे धातुकर्म का भविष्य

Jamshedpur News :

मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश के सबसे प्रतिष्ठित छात्र सम्मेलनों में से एक बिहाइंड द टीचर्स डेस्क का आगाज आज यानी 17 जून से होने जा रहा है. सीएसआइआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला जमशेदपुर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में देशभर से करीब 200 उभरते इंजीनियर्स, शोधकर्ता, शिक्षाविद और उद्योग जगत के दिग्गज जुटेंगे. यह भव्य आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स जमशेदपुर चैप्टर की अगुवाई में सीएसआइआर-एनएमएल, टाटा स्टील लिमिटेड और एनआइटी जमशेदपुर के साझा सहयोग से किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय (17-19 जून) महामंथन का मुख्य उद्देश्य युवा दिमागों को उद्योग के दिग्गजों और अकादमिक लीडर्स के साथ एक सीधा मंच प्रदान करना है.

यहां छात्र किताबी ज्ञान (सैद्धांतिक) को व्यावहारिक और औद्योगिक अनुभवों से जोड़ना सीखेंगे, जिससे उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच की दूरी को कम किया जा सके. आयोजकों के अनुसार इस सम्मेलन में केवल व्याख्यान ही नहीं होंगे, बल्कि छात्रों के लिए कई तकनीकी प्रतियोगिताएं, इंटरैक्टिव सेशन और नेटवर्किंग इवेंट्स भी आयोजित किये जायेंगे. इससे अगली पीढ़ी के इंजीनियर्स को उद्योग की वास्तविक चुनौतियों को समझने और पेशेवरों के साथ अपना नेटवर्क मजबूत करने का अवसर मिलेगा.इन 6 प्रमुख तकनीकी क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

1. खनिज और धातु : खनिज प्रसंस्करण एवं धातु निष्कर्षण में नये इनोवेशन

2. लोहा और इस्पात : लौह एवं इस्पात निर्माण की उन्नत तकनीकें.3. डिजाइन और इंजीनियरिंग : मिश्रधातु डिजाइन, फेज ट्रांसफॉर्मेशन, संक्षारण नियंत्रण और सतह अभियांत्रिकी.

4. मैकेनिकल बिहेवियर : सामग्रियों का यांत्रिक व्यवहार.5. डिजिटल मेटलर्जी : कंप्यूटर मॉडलिंग और सिमुलेशन.

6. सस्टेनेबिलिटी : सतत धातुकर्म और भविष्य के लिए ऊर्जा सामग्री.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola