ePaper

परसुडीह : जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी पर चापड़ से किया हमला, गंभीर

Updated at : 15 Dec 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
परसुडीह : जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी पर चापड़ से किया हमला, गंभीर

परसुडीह : जमीन विवाद को लेकर महिला पर चापड़ से हमला , गंभीर

विज्ञापन

ताला खोलने में देरी होने पर अजय ने भाभी पर किया हमला

फोटो- सूरजन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा निधि टोला निवासी कलावती सरदार पर उसके ही देवर अजय सरदार ने चापड़ और डंडा से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. कलावती को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां से इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. कलावती के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल कलावती के बेटे रवि सरदार ने बताया कि उनके चाचा अजय सरदार से उन लोगों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. शनिवार की रात को उनकी मां घर के मेन गेट में ताला बंद कर दिया था. देर रात अजय नशे की हालत में आया तो उनकी मां दरवाजा खोलने के लिए गयी. इस दौरान अजय ताला क्यों बंद किया कह कर विवाद करने लगा. कलावती ने कहा कि रात हो गयी थी. इस कारण से वह ताला बंद कर दी. इतना सुनने के बाद अजय ने चापड़ से उसके चेहरे पर वार कर दिया. इस संबंध में कलावती ने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत की है.

वहीं परसुडीह पुलिस ने बताया कि झगड़ा देवर-भाभी का है. देर रात को गेट खोलने में देरी होने पर अजय ने बैटरी फेंक कर कलावती को मार दिया. इससे वह जख्मी हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola