Vande Bharat Express: पटना के लिए टाटा से कब चलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, ये है लेटेस्ट अपडेट

Vande Bharat Express: पटना के लिए 10 सितंबर को पहली बार टाटा से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना होगी. यह ट्रेन कब-कब, कहां-कहां रुकेगी, पूरा अपडेट यहां देखें.
Vande Bharat Express: पटना के लिए टाटानगर यानी जमशेदपुर से पहली वंदे भारत ट्रेन किस दिन चलेगी. अगर आपको भी टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का बेसब्री से इंतजार है, तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है. जी हां. पटना के लिए टाटानगर से टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार मंगलवार (10 सितंबर 2024) को दौड़ने जा रही है.
7 घंटे से भी कम समय में पूरी होगी जमशेदपुर से पटना की यात्रा
टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और टाइम-टेबल भी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं. यह ट्रेन 7 घंटे से भी कम समय में आपको झारखंड के जमशेदपुर शहर से बिहार की राजधानी पटना पहुंचा देगी. टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन से पहले इसका ट्रायल रन होने जा रहा है. यानी यह ट्रेन पहली बार टाटा से पटना के बीच 10 सितंबर को चलेगी. यह ट्रायल रन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.
सुबह 5:30 बजे टाटानगर से पटना के लिए खुलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 5:30 बजे टाटानगर स्टेशन से खुलेगी. इसका पहले स्टॉपेज मुरी में होगा. ट्रेन 7:13 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी. यहां से चलने के बाद 8:08 बजे बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर और फिर 8:30 बजे राजाबेरा स्टेशन पर रुकेगी. इसके बाद ट्रेन का 8:53 बजे नेताजी सुभाष चंद्र गोमो स्टेशन पर ठहराव होगा.
12:20 बजे पटना पहुंचा देगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
नेताजी सुभाष चंद्र गोमो स्टेशन से खुलने के बाद ट्रेन सीधे गया में रुकेगी. टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस दिन में 10:55 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी. यहां से खुलने के बाद ट्रेन 12:20 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंच जाएगी. यहां कुछ करीब 2 घंटे तक रुकने के बाद यह ट्रेन टाटानगर के लिए रवाना हो जाएगी.
टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट और टाइम टेबल
- सुबह 5:30 बजे – टाटानगर से खुलेगी
- सुबह 7:13 बजे – मुरी
- सुबह 8:08 बजे – बोकारो स्टील सिटी
- सुबह 8:30 बजे – राजाबेरा
- सुबह 8:53 बजे – नेताजी सुभाष चंद्र गोमो स्टेशन
- सुबह 10:55 बजे – गया
- दोपहर 12:20 बजे – पटना पहुंचेगी
पटना से 2:15 बजे रवाना होगी पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना से चलने वाली पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी. इसका पहला स्टॉपेज गया में होगा. ट्रेन 3:40 बजे यहां पहुंचेगी. यहां से चलकर 4:58 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन, फिर शाम 6:05 बजे राजाबेरा, 6:20 बजे बोकारो स्टील सिटी और 7:08 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी. मुरी से चलकर ट्रेन 9:05 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंच जाएगी.
पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट और टाइम टेबल
- दोपहर 2:15 बजे – पटना से खुलेगी
- दोपहर 3:40 बजे – गया
- शाम 4:58 बजे – नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन
- शाम 6:05 बजे – राजाबेरा
- शाम 6:20 बजे – बोकारो स्टील सिटी
- शाम 7:08 बजे – मुरी
- रात 9:05 बजे – टाटानगर पहुंचेगी
Also Read
Narendra Modi Gift: पीएम नरेंद्र मोदी दो वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, कब होगा ट्रायल?
Tata Vande Bharat Train: टाटा से बरहमपुर वंदे भारत का हुआ ट्रायल रन, पटरियों पर सरपट दौड़ी ट्रेन
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




