under 15 cricket tournament at lic ground kadma : जेसीए गम्हरिया को हराकर लियो की टीम फाइनल में

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 05 Apr 2026 10:15 PM

विज्ञापन

लियो क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कदमा एलआइसी ग्राउंड में खेले जा रहे अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. लियो क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कदमा एलआइसी ग्राउंड में खेले जा रहे अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गयी है. रविवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच में लियो क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जेसीए गम्हरिया को 97 रन से मात दी. लियो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 190 रन बनाए. आन्या वर्मा ने 53 व अयान सागर ने 35 व रेहान ने 22 रनों की पारी खेली. जेसीए की ओर से निखिल नंदन ने तीन विकेट लिये. जवाब में जेसीए की टीम 15.2 ओवर में 93 रन पर सिमट गयी. प्रिंस कुमार ने 23 रनों का योगदान दिया. लियो के कप्तान आयुष सागर ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिये. आयुष सागर प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola