Patriot OTT Release: थिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाका करेगी ममूटी और मोहनलाल की ‘पैट्रियट’, सामने आई रिलीज डेट

Patriot OTT Release: ममूटी और मोहनलाल की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘पैट्रियट’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. जानिए फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी.
Patriot OTT Release: ममूटी और मोहनलाल की मलयालम फिल्म ‘पैट्रियट’ अब थिएटर्स के बाद OTT पर रिलीज होने जा रही है. यह एक दमदार स्पाई-पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसे दर्शकों ने सिनेमाघरों में काफी पसंद किया था. अब फैंस जल्द ही इस फिल्म को घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे. नीचे जानिए पूरी डिटेल्स.
कब और कहां देखें फिल्म?
फिल्म ‘पैट्रियट’ OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी. यह फिल्म 5 जून 2026 से ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी. इसकी जानकारी फिल्म के डिजिटल पार्टनर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. मेकर्स के मुताबिक, इसमें बड़े राज, राजनीति और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. साथ ही फिल्म में ममूटी और मोहनलाल की शानदार टक्कर भी दर्शकों को देखने को मिलेगी.
यहां देखें अनाउंसमेंट पोस्ट-
क्या है फिल्म की कहानी?
‘पैट्रियट’ की कहानी डॉ. डेनियल जेम्स के आसपास घूमती है, जिसका किरदार ममूटी ने निभाया है. डेनियल एक वैज्ञानिक होता है, जिसे पता चलता है कि ‘पेरिस्कोप’ नाम का एक खतरनाक स्पायवेयर आम लोगों की जासूसी करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इस स्पायवेयर की मदद से लोगों की निजी जानकारी चुराई जाती है और उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है.
कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब एक मंत्री डेनियल को इस साजिश के बारे में चेतावनी देती हैं, लेकिन कुछ समय बाद उनकी रहस्यमयी मौत हो जाती है. इसके बाद डेनियल इस पूरे राज को दुनिया के सामने लाने का फैसला करता है. वह गुप्त डेटा चुराकर इंटरनेट पर लीक कर देता है और फिर अपनी जान बचाने के लिए लंदन भाग जाता है.
दो साल बाद डेनियल एक यूट्यूब चैनल के जरिए इस जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करता रहता है. इसी दौरान उसे पता चलता है कि एक बड़ी टेक कंपनी और उसके मालिक इस पूरे खेल के पीछे हैं. इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनके खिलाफ लड़ाई शुरू करता है.
फिल्म में राजनीति, जासूसी, धोखा, एक्शन और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. आखिर में डेनियल पूरी सच्चाई दुनिया के सामने लाने की कोशिश करता है और लोगों के मन में यह सवाल छोड़ जाता है कि वह देशद्रोही था या असली देशभक्त.
फिल्म में दिखेंगे कई बड़े सितारे
फिल्म में ममूटी और मोहनलाल के अलावा फहद फासिल, नयनतारा, कुंचाको बोबन, रेवती और कई बड़े कलाकार नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: Spirit Movie में प्रभास संग काम करने पर विवेक ओबेरॉय ने किया रिएक्ट, बोले- उनमें थोड़ा सा भी घमंड नहीं है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










