Gopalganj News : डीइओ के आदेश से शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव, कार्यों की मॉनिटरिंग होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

शिक्षा भवन, गोपालगंज

Gopalganj News : गोपालगंज शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बड़ा बदलाव

विज्ञापन

Gopalganj News (विकास दुबे) : गोपालगंज जिले के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत तथा प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) योगेश कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय आदेश जारी कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) के बीच विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है. आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग के कार्यालयों में दिनभर हलचल बनी रही और संबंधित शाखाओं में प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी. डीइओ ने कार्यालय आदेश जारी कर कहा गया है कि शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव के निर्देश के आलोक में प्रशासनिक कारणों से यह बदलाव किया गया है. विभागीय स्तर पर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा के बाद जिम्मेदारियों का पुनर्विभाजन किया गया, ताकि शिक्षा योजनाओं के संचालन में तेजी लायी जा सके और कार्यों की मॉनिटरिंग बेहतर तरीके से हो सके. उन्होंने बताया की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार को स्थापना शाखा की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावा उन्हें योजना एवं लेखा शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रभात को माध्यमिक शिक्षा शाखा के साथ समग्र शिक्षा अभियान एवं प्राथमिक शिक्षा शाखा की जिम्मेदारी दी गयी है. विभागीय सूत्रों का कहना है कि अलग-अलग शाखाओं में बढ़ते कार्यभार और योजनाओं के प्रभावी संचालन को देखते हुए यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है.

24 घंटे के भीतर प्रभार सौंपने का दिया गया निर्देश

डीइओ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी संबंधित पदाधिकारी 24 घंटे के भीतर पुराने और नये प्रभार का अदान-प्रदान सुनिश्चित करें. साथ ही शाखाओं से जुड़े सभी अभिलेख, संचिकाएं, लंबित फाइलें और विभागीय दस्तावेज समय पर हस्तांतरित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी योजना या प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न न हो.

योजनाओं की मॉनिटरिंग व कामकाज में आयेगी तेजी

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी. विद्यालयों से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन, योजनाओं की निगरानी और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने में मदद मिलेगी. विभाग का फोकस इस बात पर है कि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर विद्यालयों और छात्रों तक पहुंचे. कार्यालय आदेश की प्रतिलिपि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों, वरीय कोषागार पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सारण प्रमंडल छपरा समेत शिक्षा विभाग के कई वरीय अधिकारियों को भेज दी गयी है.

Also Read : Hajipur News : ज्वेलरी दुकान पर पटना पुलिस की छापेमारी, पिता-पुत्र हिरासत में

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन