Jamshedpur News : परसुडीह मंडी की दो दुकानों का चोरों ने ताला तोड़ा, दो पेटी सरसों तेल की चोरी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह थाना क्षेत्र के कृषि बाजार समिति में स्थित दो दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया. चोर गिरोह ने बीना गुप्ता की दुकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे दो पेटी सरसों तेल की चोरी कर ली.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

परसुडीह थाना क्षेत्र के कृषि बाजार समिति में स्थित दो दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया. चोर गिरोह ने बीना गुप्ता की दुकान का ताला तोड़ कर उसमें रखे दो पेटी सरसों तेल की चोरी कर ली. वहीं उसके पड़ाेस की दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन उसमें से कोई सामान चोर नहीं ले गये.

घटना रविवार देर रात की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह उनके मोबाइल पर फोन आया कि कृषि बाजार समिति की कुछ दुकानों का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है. एक दुकान से दो पेटी सरसों तेल की चोरी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola