कल्याण विभाग के लिपिक ने सरकारी आवास में लगायी फांसी
Edited by GAUTAM KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Seraikela : जिला कल्याण विभाग में कार्यरत लिपिक ने घर में फांसी लगा
विज्ञापन
Seraikela :
जिला कल्याण विभाग में कार्यरत लिपिक प्रेम चौधरी ने सोमवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मंगलवार की सुबह पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर सदर अस्पताल सरायकेला के शीतगृह में भेजवाया. उनके परिवार को घटना की सूचना दी. परिवार वालों के सरायकेला आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा. वे मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.नौकरी के नाम पर युवकों से रुपये लेने का लगा था आरोप
प्रेम चौधरी पर पूर्व में बेरोजगार युवकों से नौकरी के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगा था. कई युवाओं ने सरायकेला थाना में आवेदन देकर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगायी थी. जानकारी के अनुसार, प्रेम चौधरी जिला कल्याण विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे. वह गेस्ट हाउस कॉलोनी के एक सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे. उनका एक पुत्र और एक पुत्री है, जो बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










