एमजीएम अस्पताल रखे कंडम सामानों की नीलामी के लिए हुआ टेंडर
Updated at : 27 Jul 2024 6:10 PM (IST)
विज्ञापन

20 अगस्त को इससे संबंधित टेंडर खोला जायेगा
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
एमजीएम अस्पताल के विभिन्न विभागों में रखे पुराने उपकरणों का अस्पताल प्रबंधन द्वारा नीलामी के लिए टेंडर निकाला गया है. 20 अगस्त को इससे संबंधित टेंडर खोला जायेगा. उसके बाद जिसका रेट अधिक होगा, उसको दिया जायेगा. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि इसके लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी विभागों से खराब उपकरणों की लिस्ट पहले की मांगा ली थी. उपलब्ध लिस्ट में केसी आर्म मशीन, इसीजी, इइजी मशीन, आइसीयू बेड, वार्मर, ओटी टेबल, ओटी लाइट, सेक्शन मशीन, बेड साइड मल्टी पारा मॉनिटर, मल्टी पारामीटर मॉनिटर, ओटी लाइट एलइडी, टीएमटी मशीन सहित कुल 153 उपकरणों की सूची मिली थी. इन सभी की नीलामी के लिए लिस्ट तैयार किया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




