Jamshedpur news. टाटानगर रेलवे अस्पताल में होगा सुधार, विजिटिंग कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

Updated at : 17 Apr 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

17,500 से अधिक पंजीकृत मरीजों के लिए भोजन और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने पर नाराजगी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

टाटानगर रेलवे अस्पताल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के पत्र के आलोक में विजिटिंग कमेटी की बैठक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जय प्रकाश महाली के कार्यालय में गुरुवार को संपन्न हुई. बैठक में डॉक्टर राजू मोहंता के साथ मेंस यूनियन, ओबीसी संगठन और एससी, एसटी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक की शुरुआत में टाटानगर रेलवे अस्पताल के संबंध में पूर्व में लिये गये निर्णयों पर अमल नहीं होने पर तीनों संगठनों ने कड़ी आपत्ति जतायी. विशेषकर रेलवे अस्पताल में 17,500 से अधिक पंजीकृत मरीजों के लिए भोजन और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जाहिर की गयी. सीएमएस द्वारा जानकारी नहीं होने की बात कहे जाने पर असंतोष और बढ़ गया. डॉ मोहंता के समाधान के आश्वासन के बाद बैठक में 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया.

बंद पड़ी लैब को पुनः चालू करने व 45 बेड की पूर्व स्वीकृत मांग को पूरा करने निर्णय

बैठक में रेलवे अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सकीय जानकारी के लिए मोबाइल नंबर जारी करने, डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए नये डॉक्टरों की नियुक्ति, किचन और पीने के पानी की व्यवस्था, बंद पड़ी लैब को पुनः चालू करने व 45 बेड की पूर्व स्वीकृत मांग को पूरा करने निर्णय लिया गया. इसके अलावा भर्ती मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के ठहरने की व्यवस्था, प्राइवेट डॉक्टरों की उपस्थिति पर निगरानी, बार-बार की शिकायतों की जांच, पारदर्शी रेफरल प्रणाली, नये विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और इंडोर को वातानुकूलित करने की मांग की गयी. कम सुविधाओं के कारण कर्मचारियों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर मंडल से जोन स्तर तक शिकायत की चेतावनी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola