Jamshedpur News : न कोई कॉल, न ओटीपी, फिर भी टाटा मोटर्स कर्मी के खाते से उड़ गये ₹80 हजार
Published by :RAJESH SINGH
Published at :30 Apr 2026 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : परसुडीह के राहरगोड़ा के रहने वाले टाटा मोटर्स कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी के बैंक खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
परसुडीह के राहरगोड़ा के रहने वाले टाटा मोटर्स कर्मचारी राजेश कुमार तिवारी के बैंक खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गयी. राजेश कुमार तिवारी ने ठगी के संबंध में साइबर थाना में केस दर्ज कराया है. मामला 28 अप्रैल का है. घटना के संबंध में राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि एसबीआइ में उनका खाता है. अचानक से उनके मोबाइल पर खाता से 80 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया. मैसेज देखने के बाद वे फौरन अपने बैंक गये और निकासी के बारे में जानकारी दी. छानबीन करने के बाद बैंककर्मी ने बताया कि यूपीआइ के माध्यम से उनके बैंक खाता से 80 हजार रुपये की निकासी हुई है. लेकिन पीड़ित राजेश का कहना है कि उन्होंने कोई यूपीआइ का प्रयोग नहीं किया है. न ही उनके मोबाइल पर कोई ओटीपी या कॉल आया है. छानबीन के बाद उन्होंने केस दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










