Jamshedpur News : ग्रामीण क्षेत्र के निजी स्कूलों में आरक्षित श्रेणी की करीब 300 सीटें खाली

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जिले के प्राइवेट स्कूलों में गरीब व अभिवंचित वर्ग के बच्चों के एडमिशन में इस बार अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली. शहर के स्कूलों में एक सीट पर दो से अधिक दावेदार थे.

विज्ञापन

शहरी स्कूलों की दौड़ में ग्रामीण सीटें रह गयीं खाली

खाली सीटों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

Jamshedpur News :

जिले के प्राइवेट स्कूलों में गरीब व अभिवंचित वर्ग के बच्चों के एडमिशन में इस बार अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली. शहर के स्कूलों में एक सीट पर दो से अधिक दावेदार थे. यही कारण थी कि 25 % आरक्षित श्रेणी की सीटों पर एडमिशन के लिए लॉटरी करनी पड़ी. लेकिन, ग्रामीण क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों की सीटें खाली रह गयीं. जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के प्राइवेट स्कूलों में आरक्षित श्रेणी की कुल 1504 सीटें हैं. जबकि लॉटरी में 1205 सीटों पर ही बच्चों का एडमिशन हुआ है. विभाग की ओर से जांच में यह बात निकल कर सामने आयी कि शहरी क्षेत्र के सभी प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों ने आवेदन किया. लेकिन, ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों ने भी अपने आसपास के क्षेत्र के बजाय शहरी स्कूलों में आवेदन कर दिया. यही कारण रहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की करीब 300 सीटें खाली रह गयीं.

फिर से लिया जायेगा आवेदन

जिला शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित आरटीइ सेल की ओर से बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए एक बार फिर पोर्टल को खोला जायेगा. उक्त पोर्टल पर सिर्फ उसी स्कूलों के नाम डाले जायेंगे, जहां सीटें खाली हैं. बताया गया कि घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, पोटका क्षेत्र के स्कूलों में सीटें खाली हैं.

7 मई तक हर हाल में एडमिशन लेने का निर्देश

इस साल जिले के प्राइवेट स्कूलों में गरीब एवं अभिवंचित वर्ग की सीटों पर एडमिशन के लिए कुल वैध आवेदनों की संख्या 2515 थी. उक्त सभी आवेदनों को लॉटरी में शामिल किया गया. जिसके बाद अंतिम रूप से कुल 1205 बच्चों का चयन किया गया है. उक्त सभी चयनित बच्चों का एडमिशन 7 मई तक ले लेने का निर्देश सभी स्कूल प्रबंधकों को दिया गया है. कारण है कि शहर के स्कूलों में 9 मई से गर्मी की छुट्टी हो रही है. इससे पूर्व एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola