Jamshedpur News : सीतारामडेरा : चोरी की बाइक से घूमते दो युवक पकड़ाये, पांच बाइक बरामद

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद की है.

विज्ञापन

तौफिक और सोनू हैं शातिर बदमाश, कई बार जा चुके हैं जेल

सोनू हत्या मामले में पांच साल की सजा काट जेल से आया है बाहर

Jamshedpur News :

सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक बरामद की है. गिरफ्तार होने वालों में आजादनगर के तौफिक उर्फ बाबू और डिमना रोड निवासी सुप्रियो घोष उर्फ सोनू घोष शामिल है. उक्त जानकारी सोमवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसएसपी पीयूष पांडेय ने दी. एसएसपी ने बताया कि सीतारामडेरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भुइयांडीह बस स्टैंड के पास दो युवक बाइक से घूम रहे हैं. देखने से दोनों संदिग्ध लग रहे हैं. सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवक को पकड़ कर पूछताछ शुरू की. इस दौरान पता चला कि दोनों युवक के पास जो बाइक है, वह चोरी की है. उसके बाद युवकों की निशानदेही पर पारडीह के एक स्क्रैप टाल में छापेमारी कर पुलिस ने तीन और चोरी की बाइक बरामद की.

अलग-अलग जगहों से चुराये थे बाइक

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान तौफिक और सोनू ने बाइक चाेरी करने की बात स्वीकार की है. दोनों ने बताया कि सीतारामडेरा, जुबली पार्क, बिष्टुपुर, कपाली और एनएच-33 पारडीह काली मंदिर समेत कई जगहों से बाइक की चोरी की है. बाइक चोरी करने के बाद वे इसे बेच देते थे. या फिर बाइक के पार्ट को अलग-अलग कर बेचते थे.

सोनू हत्या, दुष्कर्म समेत कई मामले में जा चुका है जेल

तौफिक बाइक और अन्य चोरी के मामले में सात बार जेल जा चुका है. तीन माह पूर्व ही वह जेल से बाहर आया है. वहीं सोनू हत्या, दुष्कर्म, चोरी समेत कई मामले में जेल जा चुका है. वह हत्या मामले में पांच साल की सजा काटने के बाद जेल से बाहर आया है. पुलिस ने बताया कि जेल में रहने के दौरान ही सोनू और तौफिक की दोस्ती हुई थी. जेल से निकलने के बाद दोनों ने मिलकर एक साथ बाइक चोरी करने की योजना बनायी और कुछ दिनों से लगातार बाइक की चोरी कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola