ePaper

सिदगोड़ा : महिला की मौत मामले में ससुराल पक्ष के फरार लोगों की गिरफ्तारी की मांग

Updated at : 30 Sep 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
सिदगोड़ा : महिला की मौत मामले में ससुराल पक्ष के फरार लोगों की गिरफ्तारी की मांग

सिदगोड़ा: महिला की मौत में फरार लोगों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी को ज्ञापन

विज्ञापन

मृतका के मायकेवालों ने सिटी एसपी को सौंपा आवेदन फोटो- ऋषि वरीय संवाददाता, जमशेदपुर सिदगोड़ा रोड नंबर-28 में प्रीति देवी की मौत मामले में ससुराल पक्ष के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर मृतका के मायकेवालों ने सोमवार काे सिटी एसपी को ज्ञापन सौंपा. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति धर्मेंद्र यादव को जेल भेज दिया है. मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि प्रीति देवी को ससुराल पक्ष के सभी लोग जाति सूचक शब्द कह कर प्रताड़ित और मारपीट करते थे. गौरतलब है कि गत बुधवार की शाम प्रीति कुमारी की मौत हो गयी थी. इस मामले में प्रीति के पिता राकेश रजक ने सिदगोड़ा थाना में मृतका के पति धर्मेंद्र यादव समेत ससुर कामता यादव, सास प्रभावती देवी, जेठ रवींद्र यादव, देवर प्रमोद यादव, ननद रीता देवी और पूजा देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रीति ने वर्ष 2014 में धर्मेंद्र यादव से प्रेम विवाह किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola