निशांत कुमार के MLC बनने और मांझी की डिमांड पर JDU के मंत्री का बयान, सियासी हलचल तेज

Updated:
विज्ञापन

श्रवण कुमार, मंत्री

Bihar Politics: बिहार में एमएलसी चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सीटों की डिमांड भी पार्टियों की ओर से शुरू कर दी गई है. इस बीच जीतन राम मांझी की एक सीट की डिमांड को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, बैठक के बाद सब कुछ तय होगा.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में विधान परिषद चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक सीट की डिमांड की थी. इस डिमांड को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, सभी लोग अपना डिमांड रखते हैं. लेकिन एनडीए के शीर्ष नेतृत्व बैठेंगे और बैठने के बाद सब कुछ तय होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

निशांत कुमार के MLC बनने पर क्या कहा?

उन्होंने यह भी कहा, चुनाव जब भी होता है तो हर पॉलीटिकल पार्टी तैयारी करती है लेकिन विपक्ष में कोई दम नहीं है. एनडीए सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी विपक्ष का सफाया होगा. इसके साथ निशांत कुमार के एमएलसी बनने को लेकर भी उनसे सवाल किया गया. इस पर उन्होंने बताया कि अब तक कुछ तय नहीं हुआ है.

जेडीयू से इन नेताओं की हो रही चर्चा

चुनाव की घोषणा शुरू होते ही जेडीयू के भीतर एक सीट पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया जाना तय माना जा रहा था. बाकी की तीन सीट के लिए कई नाम की चर्चा हो रही है. जानकारी के अनुसार, पार्टी एक अल्पसंख्यक नेता को उपरी सदन में भेज सकती है, जबकि दो अन्य सीटों में एक अतिपिछड़ा और एक कोइरी-कुशवाहा समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की चर्चा है.

जानिए चुनाव का पूरा शेड्यूल

पहली जून से आठ जून तक नामांकन होगा. नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 11 जून तक नाम वापसी का समय है. दस नामांकन होने की स्थिति में 11 जून को नाम वापसी की समय खत्म हो जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी.

दस से अधिक नामांकन की स्थिति में 18 जून को मतदान कराया जाएगा. विधानसभा कोटे की इन दस सीटों के लिए 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाला जाएगा. शाम चार बजे के बाद मतों की गिनती होगी और परिणाम जारी होगा.

Also Read: अनंत सिंह और गुंजन सिंह को मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, ये है मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन