अनंत सिंह और गुंजन सिंह को मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, ये है मामला

Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 May 2026 12:31 PM

विज्ञापन

अनंत सिंह, जेडीयू विधायक

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह के मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. जानकारी के मुताबिक, अब इस मामले में कोर्ट का फैसला 5 जून को आएगा.

विज्ञापन

Anant Singh: गोपालगंज से सत्येंद्र पांडेय की रिपोर्ट
मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और सिंगर गुंजन सिंह पर दर्ज एफआईआर मामले में एमपी -एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. अनंत सिंह के साथ इस बार कोर्ट ने सिंगर गुंजन सिंह को बड़ी राहत दी और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. जबकि कुख्यात रहे गुड्डू राय समेत अन्य को राहत नहीं मिली.

अब 5 जून को होगी अगली सुनवाई

अब इस मामले में पांच जून को अगली सुनवाई होगी. बचाव पक्ष के तरफ से वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक, अतुल शाही जबकि गुड्डू राय और उनके परिजनों के तरफ से वरीय अधिवक्ता रामनाथ साहु, अजात शत्रु ने कोर्ट से कहा कि अभियोजन की ओर से कोई सबूत, एफएसएल रिपोर्ट, जांच की प्रगति नहीं दी गई है. केस जांच के लिए सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया है.

उन्होंने यह भी कहा, अब इस कोर्ट में अभियोजन पदाधिकारी का आना कुछ और ही इशारा कर रहा. कोर्ट इस मामले में जमानत की अर्जी पर अपना फैसला सुनाए. अभियोजन पदाधिकारी की ओर से 10 दिन का समय मांगा गया. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद इस केस का फैसला सुरक्षित कर लिया.

सिंगर गुंजन सिंह के वकील ने क्या कहा?

वरीय अधिवक्ता राजेश पाठक ने सिंगर गुंजन सिंह का पक्ष रखते हुए कहा कि गुंजन सिंह की अरेस्टिंग पर रोक लगाई जाए. वह कलाकार हैं. वायरल वीडियो को देखने से स्पष्ट है कि विधायक अनंत सिंह और गुंजन सिंह का कोई दोष नहीं है. वीडियो में कहीं भी अश्लील मुजरा नहीं दिख रहा है. अश्लील गीत के साथ वीडियो को वायरल किया गया, वहां अनंत सिंह थे भी नहीं.

अभियोजन पक्ष से जिला लोक अभियोजक देव वंश गिरी उर्फ भानु गिरी ने कोर्ट को बताया कि मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव में कुख्यात रहे गुड्डू राय के घर जनेऊ के कार्यक्रम में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे. उनके साथ गायक गुंजन सिंह भी थे. सुनवाई के दौरान कोर्ट में गहमागहमी का माहौल बना हुआ था.

सीआईडी को सरकार ने सौंप दी है जांच

मीरगंज थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर दर्ज कांड की जांच अब सीआईडी को सौंपी गई हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोपालगंज पुलिस ने मामले से जुड़ी पूरी फाइल बिहार सीआईडी को ट्रांसफर कर दी है.

अब इस केस की जांच नए सिरे से सीआईडी करेगी. साथ ही यह पता लगाएगी कि वायरल वीडियो में दिख रहे हथियार लाइसेंसी थे या नहीं और कार्यक्रम के दौरान किन परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन किया गया.

कोर्ट को नहीं मिला एसएफएल रिपोर्ट

कोर्ट में अश्लील गीत पर भी विस्तार से चर्चा हुआ. मीरगंज थाना इलाके के सेमराव गांव में अश्लील पर हथियार लहराते हुए डांसर के साथ ठुमका लगाने के मामले में वीडियो में प्रतिबंधित हथियार होने की आशंका जताई गई थी. पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजवाया था. कोर्ट में अबतक एसएफएल रिपोर्ट नहीं आ सका है.

अभियुक्तों में दो निकले नाबालिग

बचाव पक्ष के अधिवक्ता अजात शत्रु ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने नौ लोगों को अभियुक्त बनाया है, उसमें दो नाबालिग है. जबकि एक आरोपित ट्रेस लेस है. नाबालिगों के केस को किशोर न्याय बोर्ड को सौंपा जाए.

Also Read: बिहार के LPG कंज्यूमर्स के लिए e-KYC जरूरी, नहीं तो रुकेगी सब्सिडी, जानिए कब तक है आखिरी मौका

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन