गोपालगंज के मीरगंज में 12 सितंबर को मनेगी बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ की प्रतिमा
मीरगंज में 12 सितंबर को संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. आयोजन को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं, जिसमें भव्य शोभायात्रा भी शामिल है. पलवैया धाम में भी यह उत्सव मनाया जाएगा.
Gananath Jayanti: मीरगंज शहर के मिल रोड स्थित हरिशंकर नाथ महादेव एवं गणिनाथ महाराज मंदिर परिसर में 12 सितंबर को कानू समाज की ओर से संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनायी जाएगी. आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.
आपके शहर में
दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा मुख्य पूजन
गणिनाथ जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष नंदू जी मद्धेशिया ने बताया कि मुख्य पूजन कार्यक्रम की शुरुआत 12 सितंबर शनिवार को दोपहर 12:30 बजे से होगी. उन्होंने कानू समाज के लोगों के साथ सभी श्रद्धालुओं से पूजन और उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.
पलवैया धाम में भी मनायी जाएगी जयंती
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि वैशाली जिले के महनार स्थित प्रसिद्ध पलवैया धाम में भी 12 सितंबर को बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती मनायी जाएगी. इसको लेकर वहां भी श्रद्धालुओं में उत्साह है.
शोभायात्रा को लेकर चल रही तैयारी
मीरगंज में गणिनाथ जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए ज्योति भूषण जी, दीपेश कुमार उर्फ राजू गुप्ता और कानू समाज के अन्य लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं. आयोजन समिति की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी. शोभायात्रा को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए