गोपालगंज के कटेया में घर से आभूषण चोरी मामले में चार गिरफ्तार, चोरी के सोने के जेवर बरामद
खबर का फोटो
कटेया थाना क्षेत्र के खुदी छापर गांव में घर से आभूषण चोरी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी के सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं. मामले की आगे की जांच जारी है.
Aabhushan Chori: कटेया थाना क्षेत्र के खुदी छापर गांव में घर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सोने के आभूषण भी बरामद किये हैं. पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
आपके शहर में
महिला के आवेदन पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
जानकारी के अनुसार, खुदी छापर गांव निवासी रामचंद्र चौहान की पत्नी सीता देवी ने कटेया थाने में आवेदन देकर गांव के ही अमित चौहान और अमित खरवार पर घर में रखे आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया था. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.
नामजद दोनों आरोपित गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपित अमित चौहान और अमित खरवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों से पूछताछ की. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में दो दुकानदारों को भी गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दुकानदारों के पास से चोरी के सोने के आभूषण बरामद किये गये हैं.
चारों आरोपितों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुदी छापर वार्ड संख्या पांच निवासी अमित चौहान और अमित खरवार तथा कटेया वार्ड संख्या पांच निवासी अजय ठठेरा और रोहित वर्मा के रूप में हुई है.
पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में चोरी के आभूषणों की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए