ePaper

बुधवार को भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी, लगा गंदगी का अंबार

Updated at : 21 Aug 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
बुधवार को भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी, लगा गंदगी का अंबार

मानगो नगर निगम के सफाई कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे. कर्मचारियों के लगातार हड़ताल पर रहने से पूरे नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है. पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई और कचरा का उठाव नहीं होने से गंदगी का अंबार लग गया है.

विज्ञापन

आज हड़ताल समाप्त होने की संभावना

जमशेदपुर :

मानगो नगर निगम के सफाई कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे. कर्मचारियों के लगातार हड़ताल पर रहने से पूरे नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गयी है. पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई और कचरा का उठाव नहीं होने से गंदगी का अंबार लग गया है. नालियों से दुर्गंध आ रही है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. बुधवार को कुछ जगहों पर कचरा का उठाव कराया गया, लेकिन भारत बंद की वजह से कचरा डंप नहीं हो सका. कर्मचारी बकाया वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं.

आज से शुरू हो सकती है साफ-सफाई

मानगो निगम के सफाई कर्मचारी गुरुवार को काम पर वापस लौट सकते हैं. मानगो निगम के अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का आश्वासन दिया है. कर्मचारियों के एकाउंट में देर शाम तक बकाया राशि एजेंसी की ओर से भेजी जा सकती है. गुरुवार से कामकाज सुचारू रूप से चलेगा. इधर निगम की ओर से एजेंसी को कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर करने की चेतावनी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola