Reliance foundation development football league : जेएफसी ने स्पोर्ट्स ओडिसा को 9-0 से रौंदा
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 04 Jan 2026 11:09 PM
एफसी अंडर-18 टीम ने रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये रिलायंस फाउंडेशन यूथ डेवलपमेंट लीग रीजनल क्वालिफायर के एक मैच में स्पोर्ट्स ओडिशा को 9-0 से रौंद दिया.
जमशेदपुर. मेजबान जेएफसी अंडर-18 टीम ने रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये रिलायंस फाउंडेशन यूथ डेवलपमेंट लीग रीजनल क्वालिफायर के एक मैच में स्पोर्ट्स ओडिशा को 9-0 से रौंद दिया. जीत के साथ जेएफसी अंडर-18 टीम (6) अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. जेएफसी की ओर से रेयान, सेराम व लॉमसांगज़ुआला ने दो-दो गोल किये. सत्यजीत दास, एल साना और गोपाल मुंडा एक-एक गोल करने में कामयाब रहें. विधान नगर की टीम सात अंक के साथ शीर्ष पर है. वहीं, विधान नगर व जिंक फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा. दिन के एक अन्य मैच में फुटबॉल फॉर चेंज की टीम ने छत्तीसगढ़ यूनाइटेड को मात दी. जेएफसी का अगला मैच छह जनवरी को फ्लैटलेट, कदमा में जिंक फुटबॉल एकेडमी से होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










