Jamshedpur News : एमजीएम नये अस्पताल में सामानों की खरीदारी शुरू
Published by : SANAM KUMAR SINGH Updated At : 28 Apr 2025 8:20 PM
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे नये अस्पताल में वार्ड को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसमें लगने वाले सामानों की खरीदारी हो रही है. इसके साथ कई सामानों की खरीदारी हो गयी है.
जमशेदपुर : डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे नये अस्पताल में वार्ड को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसमें लगने वाले सामानों की खरीदारी हो रही है. इसके साथ कई सामानों की खरीदारी हो गयी है. प्राचार्य डॉ डी हांसदा ने बताया कि बेड सहित अन्य सामान आ गये है. वहीं मशीन उपकरण मंगाया जा रहा है. ताकि जल्द से जल्द अस्पताल में ओपीडी के साथ ही वार्ड को शुरू किया जा सकें. अभी उपकरणों की कमी के कारण अस्पताल में वार्ड को शुरू नहीं किया जा रहा है.
नये अस्पताल के कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश
जमशेदपुर . एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे नये अस्पताल का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है. प्राचार्य डॉ डी हांसदा ने सोमवार को उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी, बिजली, पानी व भवन निर्माण के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. अस्पताल की स्थिति पर चर्चा की गयी. वहीं प्राचार्य ने अस्पताल बनाने काम कर रहे एल एंड टी कंपनी को जल्द से जल्द अस्पताल को पूरा करने का निर्देश दिया गया. पानी की समस्या पर भी चर्चा कर, इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा गया. ताकि जल्द से जल्द शिफ्टिंग किया जा सके. प्राचार्य ने बताया कि मई माह के अंत तक अस्पताल को पूरा करने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही पानी को लेकर भी तेजी से काम चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










