Jamshedpur News. इग्नू की जून सत्रांत परीक्षा एक जून से

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

रांची क्षेत्रीय केंद्र के तहत बनाये गये 20 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन

Jamshedpur News.

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून सत्रांत परीक्षा आगामी एक जून से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 21 जुलाई तक संचालित होगी. इग्नू के रांची क्षेत्रीय केंद्र के वरीय क्षेत्रीय निदेशक शुभकांत मोहंती ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन को लेकर रांची क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देंगे. खास बात यह है कि इन केंद्रों में हजारीबाग केंद्रीय जेल भी शामिल है, जहां नियमानुसार परीक्षा आयोजित की जायेगी.

आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें हॉल टिकट

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिये गये हैं.

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित, पहचान-पत्र लाना अनिवार्य

परीक्षा में अनुशासन बनाये रखने के लिए इस बार कड़े दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. वरीय क्षेत्रीय निदेशक ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. इसके साथ ही परीक्षार्थियों को अपने साथ इग्नू द्वारा जारी मूल पहचान-पत्र लाना अनिवार्य होगा. इसके बिना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola