Jamshedpur News : परसुडीह : दुर्गा पूजा में अध्यक्ष पद को हुई मारपीट मामले में दो पक्ष ने किया केस

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Sep 2025 1:10 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : परसुडीह बाजार दुर्गा पूजा समिति में अध्यक्ष पद को लेकर एक ही कमेटी के दो पक्ष के लोगों में विवाद हो गया.

विज्ञापन

दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मामला

Jamshedpur News :

परसुडीह बाजार दुर्गा पूजा समिति में अध्यक्ष पद को लेकर एक ही कमेटी के दो पक्ष के लोगों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. जिसमें लाठी डंडे का प्रयोग किया गया. इसमें दोनों पक्ष से तीन-चार लोग जख्मी हो गये. घटना सोमवार रात की है. घटना के संबंध में दोनों पक्ष की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कराया गया है.

एक पक्ष से शंकर यादव ने जितेंद्र यादव, श्याम बिहारी, राम बिहारी, विनोद यादव, सुरेंद्र यादव, संजीत यादव, रचित यादव, शुभम, विक्की के खिलाफ जान मारने की नियत से हमला कर जख्मी करने का प्रयास करने का केस दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष से सुरेंद्र यादव ने रमेश यादव, अमन यादव, अमन के भाई, गणेश यादव, शुभम यादव, सुमित यादव और अन्य के खिलाफ लाठी-डंडा से हमला कर जख्मी करने का केस दर्ज कराया है.

पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. परसुडीह पुलिस ने बताया कि मारपीट का कारण दुर्गा पूजा में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद है. मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola