मानगो निगम के पुराने कार्यालय में एनयूएलएम विभाग शिफ्ट, जमा होगा टैक्स
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 10:35 PM
मानगो नगर निगम के पुराने कार्यालय में डे एनयूएलएम योजना विभाग को शिफ्ट कर दिया गया है.
ऊपरी तल पर पीएम आवास, साफ- सफाई से जुड़े सिटी मैनेजर और लेखा विभाग के अधिकारी पूर्व की तरह बैठेंगे
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
मानगो नगर निगम के पुराने कार्यालय में डे एनयूएलएम योजना विभाग को शिफ्ट कर दिया गया है. पहले से यहां होल्डिंग, वाटर टैक्स जमा होता था. अब डे एनयूएलएम योजना विभाग का सारा कामकाज पुराने कार्यालय से ही होगा. इसके अलावा इंजीनियरिंग विभाग के कुछ अधिकारी भी यहीं बैठेंगे. जबकि नये कार्यालय के निचले तल्ले में अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों का चेंबर बनाया गया है. जबकि ऊपरी तल पर पीएम आवास, साफ- सफाई से जुड़े सिटी मैनेजर और लेखा विभाग के अधिकारी पूर्व की तरह बैठेंगे.
22 हजार घरों में बंटेगा डस्टबिन
मानगो नगर निगम की ओर से लगभग 22 हजार घरों में जल्द ही डस्टबिन का वितरण किया जायेगा. प्रत्येक घरों में कचरा उठाव के लिए दो- दो डस्टबिन का वितरण किया जायेगा. हालांकि वितरण की तिथि अभी तक तय नहीं हुई है, लेकिन निगम कार्यालय में डस्टबिन बंटने के लिए आ गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










