ePaper

Jamshedpur News : नामांकन में एनडीए ने दिखायी एकजुटता, सरयू, पूर्णिमा व मेनका ने संभाला मोर्चा

Updated at : 05 Feb 2026 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने मंगलवार को भारी जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

मानगो नगर निगम : संध्या सिंह ने किया नामांकन, उमड़ा जनसैलाब

मंदिर में पूजा-अर्चना कर अभियान की शुरुआत

महिला सशक्तिकरण और बेहतर नगर व्यवस्था पर जोर

मानगो को आदर्श और स्वच्छ नगर बनाने का संकल्प

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने मंगलवार को भारी जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. साकची आम बगान से उपायुक्त कार्यालय तक निकली नामांकन यात्रा ने शहर में एनडीए की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया. नामांकन यात्रा में एनडीए के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया. नामांकन के दौरान गंगा साहू और अशोक राम प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहे. इस दौरान जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय विशेष रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने अपनी मौजूदगी से विरोधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि मानगो के विकास के लिए पूरा एनडीए गठबंधन एक मंच पर है. मौके पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व विधायक मेनका सरदार, वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे.

आशीर्वाद लेकर की शुरुआत

नामांकन से पूर्व संध्या सिंह ने अपने मानगो स्थित आवास पर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने मानगो बड़े हनुमान मंदिर व साकची शीतला मंदिर में मत्था टेका और जीत की कामना की. उनके साथ पति सह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह भी मौजूद थे. इसके बाद सभी लोग साकची आम बगान पहुंचे, जहां से जुलूस की शक्ल में, ढोल-नगाड़ों के बीच भाजपा का झंडा लेकर पार्टी कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे. समाहरणालय सभागार के सामने मुख्य मार्ग पर जाम नहीं लगे, इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में हाथ डालकर काफी दूर तक सड़क पर चेन बनाने का काम किया.

मानगो को आदर्श नगर बनाना लक्ष्य

नामांकन के बाद संध्या सिंह ने कहा कि मानगो उनके लिए केवल क्षेत्र नहीं, बल्कि लाखों लोगों की उम्मीदों का केंद्र है. महिला सशक्तिकरण, नियमित जलापूर्ति, बेहतर सफाई व्यवस्था और पारदर्शी नगर प्रशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola