Jamshedpur News : ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ का शुभारंभ, 60 दिनों तक चलेगा जागरुकता कार्यक्रम

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Oct 2025 1:09 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल ने किया.

विज्ञापन

नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी : सिविल सर्जन

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल ने किया. यह अभियान 9 अक्तूबर से अगले 60 दिनों तक जिले भर में चलेगा.

शुभारंभ के अवसर पर डॉ. साहिर पॉल ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने की शपथ दिलायी और हस्ताक्षर अभियान में शामिल किया. उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशे से दूर रखना है. डॉ. पॉल ने बताया कि यह अभियान का तीसरा चरण है, जिसका लक्ष्य जन-जागरुकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और जिले को तंबाकू मुक्त बनाना है. अभियान में सभी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी.

उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ गांवों को भी तंबाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा. इस मौके पर नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय, मौसमी चटर्जी, कुंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola