खो-खो : विवेक विद्यालय की बालिका टीम बनी चैंपियन

जमशेदपुर. गिरीडीह में सीबीएससीई क्लस्टर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की अंडर-17 बालिका
जमशेदपुर. गिरीडीह में सीबीएससीई क्लस्टर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय की अंडर-17 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. विवेक विद्यालय की टीम पूरे चैंपियनशिप में अजेय रही. कक्षा दसवीं की छात्रा एवं टीम की कप्तान चांदनी राय ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेस्ट चेजर का अवॉर्ड अपने नाम किया. विवेक विद्यालय की टीम अब सीबीएससीइ नेशनल चैंपियनशिप में खेलेगी. विद्यालय की प्रबंधन समिति एवं प्राचार्य अवधेश सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




