Jamshedpur News : नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे केसीसी के मानव घोष

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध करीम सिटी कॉलेज (केसीसी) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक रहे मानव घोष 15 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

विज्ञापन

Jamshedpur News : कोल्हान विश्वविद्यालय से संबद्ध करीम सिटी कॉलेज (केसीसी) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक रहे मानव घोष 15 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उन्हें भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आमंत्रण मिला है. मानव घोष पूरे झारखंड से चयनित एकमात्र प्रतिनिधि हैं. उनका चयन वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य और स्वच्छता ही सेवा अभियान, मेरे भारत के साथ दिवाली, सड़क सुरक्षा अभियान जैसे राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर हुआ. समारोह में देशभर से चयनित एनएसएस स्वयंसेवक लाल किले से प्रधानमंत्री के संबोधन के साक्षी बनेंगे. मानव घोष ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताया. इस उपलब्धि पर करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली और एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola