Jsca school league Sdsm won : एसडीएसएम की टीम जीती, अमन उत्कर्ष बने प्लेयर ऑफ द मैच
Updated at : 04 Apr 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर. एसडीएसएम की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में केपीएस मानगो को छह विकेट से मात दी.
विज्ञापन
जमशेदपुर. एसडीएसएम की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में केपीएस मानगो को छह विकेट से मात दी. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में शनिवार को खेले गये इस मैच में केपीएस मानगो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाए. अनस साकिर ने 31 व जाहिद खान ने 26 रन की पारी खेली. एसडीएसएम की ओर से वीर ने तीन विकेट लिये. जवाब में एसडीएसएम की टीम 14.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया. हिमांशु पटेल ने नाबाद 52 व अमन उत्कर्ष ने 47 रनों की पारी खेली. हुसैन खान को दो विकेट मिला. अमन उत्कर्ष प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




