Jsca Inter District Under 19 Cricket Tournament : हजारीबाग के खिलाफ लोहरदगा की आसान जीत
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 11 Jan 2026 9:46 PM
टीजीएस ग्राउंड, गम्हरिया में खेले गये जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में लोहरदगा की टीम ने हजारीबाग को 42 रन से हराया.
जमशेदपुर. टीजीएस ग्राउंड, गम्हरिया में खेले गये जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में लोहरदगा की टीम ने हजारीबाग को 42 रन से हराया. लोहरदगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.5 ओवर में दस विकेट पर 187 रन बनाए. ध्रुव सोनी ने 41 व चैतन्य नारायण तिवारी ने 44 रन की पारी खेली. हजारीबाग की ओर से शमी अख्तर ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिये. सुमित को चार विकेट मिले. जवाब में हजारीबाग की टीम 45.1 ओवर में 145 रन पर सिमट गयी. अजय कुमार ने 44 रन बनाए. लोहरदगा के आयुष पोद्दार व अभिषेक सिंह को तीन-तीन विकेट मिले. लोहरदगा के चैतन्य नारायण तिवारी प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










