Jsca A Division Cricket League : स्पिन के मास्टर मिथुन की धुन पर नाचे डायमंड के बल्लेबाज

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 27 Dec 2025 7:36 PM

विज्ञापन

लेफ्ट आर्म स्पिनर मिथुन मुखर्जी की शानदार गेंदबाजी की मदद से टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने डायमंड क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. लेफ्ट आर्म स्पिनर मिथुन मुखर्जी की शानदार गेंदबाजी की मदद से टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने डायमंड क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में शनिवार को खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के इस मैच में डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में दस विकेट पर 131 रन बनाए. आकाश सिंह ने 50 रनों की पारी खेली. मिथुन मुखर्जी ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी. जवाब में टाटा स्टील की टीम 17.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया. एन आदित्य राज ने 47 रनों की पारी खेली. डायमंड के कुंज बिहारी को दो विकेट मिला. मिथुन मुखर्जी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola