Jamshedpur News : जोनल पीएनएम बैठक में रेल कर्मचारियों की इन मांगों पर बनी सहमति
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 23 May 2026 1:39 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की वर्ष 2026 की प्रथम जोनल पीएनएम बैठक 21 व 22 मई को कोलकाता स्थित महाप्रबंधक सभागार में आयोजित हुई.
विज्ञापन
दपू रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में आईसीयू, वेंटिलेटर और डायलिसिस की सुविधा करायी जायेगी उपलब्ध
Jamshedpur News :
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की वर्ष 2026 की प्रथम जोनल पीएनएम बैठक 21 व 22 मई को कोलकाता स्थित महाप्रबंधक सभागार में आयोजित हुई. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन, मुख्य कार्मिक अधिकारी महेंद्र प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी. निर्णय लिया गया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में आईसीयू, वेंटिलेटर और डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. रेलवे अस्पतालों में नियमित एवं पूर्णकालिक डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ायी जायेगी. इसके अलावा टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए हावड़ा में बेहतर रेस्ट रूम, रेलवे स्टेशनों पर कर्मचारियों के लिए निशुल्क शौचालय और वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने पर सहमति बनी. चक्रधरपुर मंडल के ट्रेन मैनेजरों के लिए हावड़ा रनिंग रूम में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जायेगी. सरडेगा स्टेशन भवन में लिफ्ट लगाने तथा “सिस्टर लांबी” प्रावधान को निरस्त करने पर भी सहमति बनी. बैठक में रनिंग कर्मचारियों से अत्यधिक घंटे कार्य कराने संबंधी आदेश को जल्द समाप्त करने का आश्वासन दिया गया. साथ ही कर्मचारियों के लंबित टीए, ओटी एवं डीए भुगतान शीघ्र करने पर भी सहमति बनी. बैठक में यूनियन के महासचिव गौतम मुखर्जी, अध्यक्ष मलय बनर्जी के साथ चक्रधरपुर मंडल के केंद्रीय पदाधिकारी एमके सिंह, जवाहर लाल, शिवजी शर्मा, एके सिंह सहित सभी मंडलों के केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










