Jamshedpur News : प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की करायें मलेरिया जांच : डॉ बीरेंद्र

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 23 May 2026 1:42 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जिले में मलेरिया नियंत्रण अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

राज्य स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य केंद्रों में साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

Jamshedpur News :

जिले में मलेरिया नियंत्रण अभियान को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक का नेतृत्व राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (मलेरिया) डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह ने किया. इस दौरान सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे.

डॉ बीरेंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि जिले की सभी चिन्हित गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व होने वाली नियमित जांच के साथ मलेरिया जांच भी अनिवार्य रूप से करायी जाये. उन्होंने कहा कि मलेरिया से गर्भवती महिलाओं और नवजातों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है. इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्ताह में एक बार मलेरिया संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग हो सके. बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है. वहीं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धाउड़िया ने जिले में चल रहे मलेरिया नियंत्रण अभियान, छिड़काव कार्य एवं वीबीडी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी.

बैठक से पूर्व राज्य स्तरीय टीम ने अनुमंडल अस्पताल घाटशिला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया, पोटका और मुसाबनी का निरीक्षण किया. टीम ने सदर अस्पताल में बने 100 बेड के प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल का भी जायजा लिया तथा सीएचओ और साहियाओं से मलेरिया के लक्षण, डीडीटी छिड़काव, मेडिकेटेड मच्छरदानी वितरण और संदिग्ध मरीजों की पहचान को लेकर जानकारी ली.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola