Jharkhand Senior women volleyball team win : झारखंड महिला टीम सीनियर नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जीती
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 04 Jan 2026 9:01 PM
जमशेदपुर. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई.
जमशेदपुर. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई. झारखंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में जम्मू-कश्मीर को 25-19, 25-19 व 25-20 से मात दी. मैच के दौरान झारखंड की खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय, मजबूत सर्विस और प्रभावी स्मैश दिखाया. इस जीत से झारखंड की टीम उत्साहित और आगे के मुकाबले भी जीतकर नॉकआउट दौर तक पहुंचना चाहेगी. मैच के दौरान झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज, टीम मैनेजर एम भास्कर राव, कोच धनरंजन शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










