जेएफसी राजनगर में लगायेगा फैन पार्क, मैच को होगा सीधा प्रसारण

Fan par : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की ओर से सरायकेला जिले के राजनगर के गमदेसाई स्थित टीए एंड सीएस ग्राउंड में फैन पार्क लगाया जायेगा.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की ओर से सरायकेला जिले के राजनगर के गमदेसाई स्थित टीए एंड सीएस ग्राउंड में फैन पार्क लगाया जायेगा. यहां पर फुटबॉल प्रेमी मंगलवार को गोवा में जेएफसी व एफसी गोवा के बीच होने वाले इंडियन सुपर लीग के मुकाबले के प्रसारण का आनंद ले सके हैं. शाम साढ़े सात बजे से बड़े स्क्रीन पर मैच का सीधा प्रसारण होगा. जमशेदपुर एफसी के सीईओ मुकुल चौधरी ने बताया कि हम पहली बार राजनगर में जमशेदपुर एफसी फैन पार्क लगा रहे हैं. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण फुटबॉल प्रेमियों को स्टेडियम जैसा माहौल देना है. राजनगर स्थित टीए एंड सीएस के अध्यक्ष समुराम टुडू ने कहा कि जमशेदपुर एफसी भारतीय फुटबॉल में सबसे बड़े नामों में से एक है और हम राजनगर में फैन पार्क का आयोजन करने के लिए उत्साहित हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




