jfc sing defender justin george: जेएफसी ने जस्टिन जॉर्ज से किया करार

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने डूरंड कप के लिए केरल के 27 वर्षीय डिफेंडर जस्टिन जॉर्ज के साथ करार किया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने डूरंड कप के लिए केरल के 27 वर्षीय डिफेंडर जस्टिन जॉर्ज के साथ करार किया है. इसकी घोषणा जेएफसी प्रबंधन ने शनिवार को किया. 2018 में गोकुलम केरल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जस्टिन जॉर्ज के पास रियल कश्मीर, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड, बेंगलुरु यूनाइटेड व दिल्ली एफसी जैसी टीमों से खेलने का अनुभव है. वह अपने कैरियर में चार गोल भी कर चुके है. टीम से जुड़ने के बाद उन्होंने कहा कि वह डूरंड कप के लिए काफी उत्साहित है. जेएफसी एक शानदार फैन बेस टीम है. जमशेदपुर में खेलना एक उत्सव में शामिल होने जैसा है. वहीं, कोच खालिद जमील ने कहा कि जस्टिन के आने से टीम का समायोजन बेहतर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola