Jamshedpur News : स्कूटी से सहेली को घर छोड़ने गयी युवती को कपाली में चाकू दिखाकर धमकाया

Updated:
विज्ञापन

कपाली ओपी क्षेत्र के फरीद कॉलोनी में एक युवती को चाकू दिखाकर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार

विज्ञापन

Jamshedpur News :

कपाली ओपी क्षेत्र के फरीद कॉलोनी में एक युवती को चाकू दिखाकर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार की बतायी जा रही है. पीड़िता के अनुसार, वह अपनी सहेली को स्कूटी से उसके घर छोड़कर लौट रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक युवक उसकी स्कूटी के सामने आ गया. हॉर्न बजाकर हटने को कहने पर उसने चाकू निकालकर युवती की गर्दन पर सटा दिया.

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने वहां से भागने की कोशिश की, तो युवक ने उसे धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया. शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और चाकू से गर्दन काटने की धमकी दी. इसी बीच युवती के पिता मौके पर पहुंच गये. हल्ला होने पर आरोपी वहां से फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद कपाली ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola