Jamshedpur News : निर्माणाधीन मकान से तार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
आजादनगर थानांतर्गत चेपापुल के पास निर्माणाधीन मकान में प्रवेश कर तांबा तार की चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उमर फारुख को गिरफ्तार कर
आजादनगर थानांतर्गत चेपापुल के पास निर्माणाधीन मकान में प्रवेश कर तांबा तार की चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उमर फारुख को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पूर्व मंगलवार को पुलिस ने शाहरुख और फैज अहमद उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि इस मामले में फिरोज अख्तर ने 18 जून को आजादनगर थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था.
जुगसलाई : एनडीपीएस का फरार आरोपी गिरफ्तार
जुगसलाई पुलिस ने एनडीपीएस मामले के फरार आरोपी मो. फैज को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मो. फैज इस मामले में कई महीनों से फरार था. बुधवार को पुलिस को उसका लोकेशन पुरुलिया मिलने की सूचना हुई. उसके बाद पुलिस ने पुरुलिया में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
एमजीएम : हाइवा चोरी का आरोपी गिरफ्तार
एनएच-33 से हाइवा चोरी कर उसका नंबर प्लेट और चेसिस नंबर बदलने के मामले में फरार आरोपी चंदन सिंह को एमजीएम पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को जेल भेज दिया. इस मामले में शामिल सत्येंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह और सरोज सिंह को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. सभी के खिलाफ 12 चक्का ट्रक की चोरी कर उसका चेसिस नंबर बदल कर गलत ढंग से चलाने का आरोप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










