Jamshedpur Weather: सुबह धूप, दोपहर बाद बदलेगा मौसम! जानिए कब होगी बारिश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर ( AI GENERATED)

जमशेदपुर में आज सुबह मौसम खुशनुमा है, लेकिन दोपहर बाद बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. जानें विस्तृत पूर्वानुमान.

विज्ञापन

जमशेदपुर में आज सुबह मौसम का मिजाज कुछ अलग नजर आ रहा है. आज सुबह से शहर के कई इलाकों में धूप खिली हुई है . हालांकि आज मौसम पूरी तरह से साफ नहीं रहने वाला है. पूर्वानुमान के मुताबिक दोपहर के बाद बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में सुबह धूप देखकर अगर आप बारिश की चिंता नहीं कर रहे हैं, तो दोपहर बाद मौसम का अपडेट जरूर देख लें.

आज जमशेदपुर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह धूप के कारण गर्मी और उमस महसूस हो सकती है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ बादलों का असर बढ़ने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

आज जमशेदपुर में कब होगी बारिश

सुबह के समय शहर के कई इलाकों में फिलहाल धूप देखने को मिल रही है. दोपहर के बाद बारिश की संभावना बढ़ सकती है. शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बौछार देखने को मिल सकती है. हालांकि पूरे शहर में एक साथ बारिश होने की संभावना नहीं है और मौसम इलाके के हिसाब से अलग-अलग रह सकता है.

यानी आज जमशेदपुर में सुबह धूप और दोपहर बाद बादल-बारिश का मिक्स मौसम देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि आसपास के इलाके में उस समय धूप भी बनी रह सकती है.

अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

अगर हम आगले पांच दिनों की बात करें तो 11 अगस्त को हल्की बारिश के आसार हैं, 12 अगस्त को बारिश के साथ गरज-चमक और तूफानी गतिविधि की संभावना है, 13 अगस्त को रुक-रुक कर बारिश हो सकती है, 14 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं और 15 अगस्त को बारिश के साथ गरज-चमक और तूफानी गतिविधि की संभावना है.

यानी जमशेदपुर में अगले पांच दिनों तक मौसम लगातार बदलता रह सकता है. बारिश के बीच कुछ समय के लिए धूप भी निकल सकती है.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

जमशेदपुर के साथ झारखंड के कई हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. दक्षिणी झारखंड में भी मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है. ऐसे में सुबह धूप रहने के बावजूद दोपहर और शाम के मौसम पर नजर रखना जरूरी होगा.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola