Jamshedpur News : परीक्षा की तैयारी में प्रभात खबर से मिली काफी मदद : अनुराग पांडेय
Updated at : 08 Sep 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : सोनारी आदर्श नगर के रहने वाले अनुराग पांडेय इन दिनों भारतीय वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं. बस कुछ ही दिनों में वह भारतीय वायु सेना के अधिकारी बन जायेंगे.
विज्ञापन
एनडीए की परीक्षा पास कर शहर का नाम किया रौशन
Jamshedpur News :
सोनारी आदर्श नगर के रहने वाले अनुराग पांडेय इन दिनों भारतीय वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं. बस कुछ ही दिनों में वह भारतीय वायु सेना के अधिकारी बन जायेंगे. अनुराग ने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी बिष्टुपुर से की. उसके बाद वे सेना में अधिकारी बनने के लिए तैयारी शुरू की. वर्ष 2022 में उसने एनडीए की परीक्षा पास कर एसएसबी क्लीयर किया. एनडीए में पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अब वह भारतीय वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं. अनुराग ने बताया कि एनडीए की तैयारी करने के दौरान उन्हें कई लोगों ने अंग्रेजी पेपर पढ़ने की बात कही. तैयारी के दौरान उसने अंग्रेजी न्यूज पेपर पढ़ा. लेकिन जब उसने एसएसबी की तैयारी शुरू की तो लोकल और क्षेत्रीय जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रभात खबर पढ़ना शुरू किया. प्रभात खबर से जनरल नॉलेज, देश विदेश की खबर की जानकारी काफी सरलता से मिलती थी. इसकी भाषाशैली भी इतनी सरल है कि आसानी से ध्यान में रहता है. हालांकि जमशेदपुर के होने के नाते प्रभात खबर से एक अलग ही जुड़ाव शुरू से रहा है. कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कूल के टाइम पर प्रभात खबर ही पढ़ते थे. आज भी अगर दोस्तों से शहर के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो पूरी जानकारी के लिए प्रभात खबर ई पेपर पढ़ते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




