Jamshedpur News : कोल्हान में डाक निर्यात केंद्र होगा विकसित, कई डाकघरों में बनेगा रेल टिकट, पासपोर्ट केंद्र का होगा विस्तार

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : कोल्हान के डाकघरों को मल्टीपरपज इस्तेमाल के लायक बनाया जा रहा है. इसको लेकर एक मुहिम चलायी जा रही है. सिंहभूम डाक प्रमंडल के वरीय अधीक्षक उदयभान सिंह ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी
Jamshedpur News :
कोल्हान के डाकघरों को मल्टीपरपज इस्तेमाल के लायक बनाया जा रहा है. इसको लेकर एक मुहिम चलायी जा रही है. सिंहभूम डाक प्रमंडल के वरीय अधीक्षक उदयभान सिंह ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी. वे अपने जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे. श्री सिंह ने बताया कि डाक विभाग के सिंहभूम प्रमंडल की ओर से सारे डाकघरों को अपग्रेड किया जा रहा है और विभिन्न लंबित कार्यक्रमों को अमल में लाया जा रहा है. इसके तहत कोल्हान के सारे डाकघरों में खोले गये डाक निर्यात केंद्र की उपयोगिता को बढ़ायी जायेगी. इसके तहत डाक के जरिये लोग अपने स्टार्टअप या अन्य सारे बिजनेस से संबंधित उत्पाद को निर्यात कर सकते हैं. इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है. जिले के सारे 41 आधार केंद्र को भी एक्टिव किया जा रहा है, ताकि सारे डाकघरों में लोगों का आधार कार्ड आराम से एक छत के नीचे बनाया जा सके. जल्द ही कोल्हान के डाकघरों में रेल टिकट की भी सुविधा उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित कराया जा रहा है. इस कड़ी में वर्तमान में मानगो, टेल्को और बिष्टुपुर में रेल टिकट बनाने के लिए काउंटर खोले गये हैं. जल्द ही चाईबासा, सरायकेला और जुगसलाई में यह केंद्र खुलेगा. वरीय डाक अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में बिष्टुपुर और चाईबासा डाकघर में पासपोर्ट केंद्र का संचालन हो रहा है. बिष्टुपुर डाकघर के पासपोर्ट केंद्र का विस्तार किया जा रहा है. इसका काम पूरा हो गया है.गड़बड़ी से बचने के लिए जागरूक बनें, विजलेंस सप्ताह मनेगा : उदयभान सिंह
वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि घोटाला से बचने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा. विजलेंस सप्ताह मनाया जायेगा, जिसके जरिये लोगों को जागरूक किया जायेगा. 27 अक्तूबर से लेकर दो नवंबर तक विजलेंस सप्ताह मनाया जायेगा. इसके जरिये लोगों को जागरूक किया जायेगा. ग्राहक किसी भी हाल में अपना खाता किसी और को संचालित करने नहीं दें और अगर कोई खाता में इंट्री करता है तो कंप्यूटराइज्ड तरीके से ही इंट्री कराये, पेन या पेंसिल से इंट्री नहीं कराये.नरवा और गुआ डाकघर के घोटाले के प्रभावितों का पैसा लौटेगा, इंट्री होना जरूरी
वरीय डाक अधीक्षक ने संवाददाता सम्मेलन में पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नरवा और गुआ डाकघर में घोटाला हुआ है. नरवा में करीब 20 लाख रुपये और गुआ में करीब 51 लाख रुपये की गड़बड़ी हुई है. कई लोगों ने तो अपने खाते ही गड़बड़ी करने वालों को दे दिया है. वहीं, कई लोगों का इंट्री तक नहीं है. खाता में जमा पैसे का जिनका रिकॉर्ड मिलेगा, उनको उतना पैसा लौटा दिया जायेगा. खाता की रिकवरी के लिए स्थानीय पुलिस की भी मदद ली जा रही है. 90 दिन की चार्जशीट दायर होने के बाद पैसे की वापसी की प्रक्रिया भी शुरू की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




