Jamshedpur News : गोविंदपुर और जुगसलाई में पुलिस ने ध्वस्त की अवैध शराब भट्ठी
Updated at : 12 Mar 2025 1:20 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर गोविंदपुर और जुगसलाई पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी के खिलाफ अभियान चलाया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर गोविंदपुर और जुगसलाई पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी के खिलाफ अभियान चलाया है. इस दौरान गोविंदपुर पुलिस ने धनचटानी के पास संचालित शराब भट्ठी को ध्वस्त कर करीब 200 लीटर अवैध महुआ शराब को नष्ट किया. वहीं जुगसलाई पुलिस ने गश्ती के दौरान करीब 20 लीटर अवैध देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शंकर लाल साहू है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धनचटानी में शराब भट्ठी अवैध रूप से संचालित है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी कर भट्ठी को ध्वस्त किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




