ePaper

Jamshedpur News: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की बड़ाबांकी डैम में डूबने से मौत

Updated at : 18 Sep 2024 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
मृतक शशिकांत ठाकुर

मृतक शशिकांत ठाकुर

Jamshedpur News: जमशेदपुर में दोस्तों के साथ घूमने गए युवक शशिकांत ठाकुर की बड़ाबांकी डैम में डूबने से मौत हो गयी. 18 घंटे बाद डैम से उसका शव निकाला गया. वह टोटो चलाता था. उसे तैरना नहीं आता था. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Jamshedpur News: जमशेदपुर-साकची डिस्पेंसरी रोड निवासी शशिकांत ठाकुर (34 वर्ष) का शव बुधवार को 18 घंटे बाद बड़ाबांकी डैम से पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया. शशिकांत ठाकुर मंगलवार को करीब 2 बजे अपने दोस्त जिलानी खान, मो खलील अंसारी, सुकु कर्मकार और दानिश के साथ बड़ाबांकी डैम में घूमने गया था. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शशिकांत की मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

कुंवारा था मृतक

मृतक के पिता शंकर ठाकुर ने बताया कि बेटा (शशिकांत) टोटो चलाता था. उसकी अभी शादी नहीं हुई थी. मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा कर उसने मां को खाना बनाने के लिए कहा था. उसके बाद दोस्तों के साथ चला गया था, लेकिन कहां गया था? इसकी जानकारी नहीं थी. वे सैलून में काम करने चले गए थे.

पड़ोसी ने दी पिता को हादसे की सूचना

पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पिता को फोन कर बताया कि शशिकांत डैम में डूब गया है. इसके बाद परिवार के लोग डैम पहुंचे. जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस भी पहुंची. बुधवार को शशिकांत का शव डैम में मिला. शंकर ठाकुर के अनुसार उनके दो बेटे हैं. शशिकांत छोटा बेटा था. बेटे की मौत के लिए कोई जिम्मेवार नहीं है. पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन ने 875 करोड़ की दी सौगात, मंईयां योजना को बताया मील का पत्थर

Also Read: Draupadi Murmu Ranchi Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं रांची, ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में करेंगी शिरकत

Also Read: Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 सितंबर को, हेमंत सोरेन सरकार लेगी कई अहम फैसले

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola