जुगसलाई: बंटी सिंह पर हुए फायरिंग केस में सार्जेंट मेजर की हुई गवाही

चार साल पूर्व 2020 को जुगसलाई गौशाला टॉकिज के समीप बंटी सिंह पर फायरिंग हुई थी. जानलेवा हमला कर बंटी सिंह की शिकायत पर मनीष सिंह, अभिषेक मिश्रा और गोलू के खिलाफ जान मारने का केस दर्ज किया था.
जमशेदपुर : जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में मंगलवार को जुगसलाई गौशाला के समीप चार वर्ष पहले हुए फायरिंग केस में तत्कालीन सार्जेंट मेजर सह वर्तमान में सिमडेगा में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार की गवाही हुई.वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से हुए गवाही में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश झा ने जब्त हथियार के टेस्ट रिपोर्ट के बारे में और हथियार की पहचान कैसे की के बारे पूछा तब गवाह रंजीत कुमार ने नहीं में जवाब दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




